Skip to main content

How to update mobile number in Aadhaar Card, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

 How to update mobile number in Aadhaar Card, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

 
How to update mobile number in Aadhaar Card, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको किसी तरह के दस्तावेज(documents) की आवश्यकता नहीं होती है।

आधार कार्ड आज हर भारतवासी के लिए एक महत्वपूंर्ण सरकारी दस्तावेज है। लेकिन आप आधार का असली फायदा तभी उठा सकते हैं, जब आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक हो। आपको बैंक में खाता खुलवाना के लिए या नया सिम कार्ड खरीदने के लिए, आधार का होना सबसे जरूरी है। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए भी अनिवार्य रूप से आपका आधार, मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि आपको अपना नया नंबर लेना पड़ जाता है। नए नंबर को सभी बैंक अकाउंट के साथ-साथ आधार कार्ड से भी लिंक कराना अहम हो जाता है।

आपका यह बता दें कि आधार जारी करने वाली एजेंसी Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने आधार की विभिन्न जानकारियों को अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है। इसके अनुसार आप अपना मोबाइल नंबर, पता, नाम, रिलेशनशिप स्टेटस जैसे विवरण अपडेट करा सकते हैं। आपको दूसरे सभी प्रकार के विवरण में किसी भी तरह के संशोधन के लिए आपको दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता होती है। लेकिन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको किसी तरह के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है। 

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट या चेंज कराने का तरीका (How to Update Mobile No in Aadhaar)

आधार में मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने के लिए आवेदक को आधार एनरोलमेंट / अपडेट सेंटर जाना पड़ता है। अपडेट की प्रक्रिया में 90 दिन लगते हैं। निम्नलिखित प्रक्रिया की मदद से आधार में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकते हैं:

आधार एनरोलमेंट /अपडेट केंद्र पर जाएं

  1. आधार कार्ड सुधार फॉर्म भरें
  2. आधार में जिस मोबाइल नंबर को अपडेट कराना है, वह नंबर फॉर्म में भरें
  3. फॉर्म को जमा करें और authentication के लिए अपना बायोमेट्रिक्स प्रदान करें
  4. कार्यपालक आपको एक रसीद देगा
  5. मिली हुई रसीद में एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) रहता है
  6. URN का उपयोग करके आधार updation status को ट्रैक कर सकते है
  7. आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद आपको दूसरा आधार कार्ड लेने की जरूरत नहीं है
  8. जैसे ही आपका मोबाईल नम्बर आधार में रजिस्टर हो जायेगा, वैसे ही आपके मोबाईल नंबर पर आधार के OTP आने लगेंगे जिनके माध्यम से आप विभिन्न सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं
  9. आप UIDAI के टोल-फ्री नंबर1947 पर कॉल करके भी आधार का अपडेट स्टेटस जान सकते हैं

मोबाइल नंबर को आधार में रजिस्टर करना क्यों है जरूरी

  1. आधार से संबंधित अधिकांश सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTPभेजा जाता है। सेवा का लाभ उठाने के लिए जो OTP भेजा जाता है उस से आधार की सुरक्षा और अधिक बेहतर होती है । यदि आपका नंबर आधार के साथ लिंक नहीं है, तो आप इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे
  2. आधार सम्बन्धी समस्त ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर यूआईडीएआई के साथ रजिस्टर करवाना होगा
  3. यदि आप अपना आधार ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपकोअपने मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP प्रदान करना होगा
  4. यदि आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर है तो ही आप mAadhaar ऐप डाउनलोड करके अपना आधार अपने फोन में रख सकते हैं।

मोबाइल नंबर अपडेट कराने का शुल्क

आवेदक को आधार में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराना है तो, उसके के लिए आधार एनरोलमेंट / अपडेट केंद्र में जाने पर 25 / – रुपये बतौर शुल्क देना होगा। जितनी बार आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाएंगे, हर बार आपको ₹ 25 / – बतौर शुल्क देना होगा। हर बार अपडेट का अनुरोध करने पर शुल्क लिया जाता है। हालांकि, यदि एक साथ कई विवरणों को अपडेट करना होता है, तो आवेदक से इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।

आवश्यक दस्तावेज

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट या रजिस्टर कराने के लिए आवेदक को कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करना होता है। सिर्फ आधार अपडेट फॉर्म, जिसमें आपका वर्तमान मोबाइल नंबर दर्ज हो, शुल्क के साथ जमा करना होता है।

मोबाइल नंबर को अपडेट होने या बदलने में कितने दिन लगते हैं?

आधार में विवरण अपडेट होने या बदलने में लगभग 90 दिन लगते हैं। हालांकि, सफल रजिस्टर के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण संदेश भेजा जाएगा।

क्या दो आधार कार्ड को एक ही मोबाइल नंबर से लिंक हो सकते हैं?

एक मोबाइल नंबर को दो आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है। व्यक्ति अपना या अपने किसी भी पारिवारिक सदस्य का मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर सकता है।

जरूर पढ़ें : अब, आप व्हाट्सएप, एसएमएस के माध्यम से एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं : यहां जानिए

Comments

Popular posts from this blog

क्या आप जानते हैं कि आप ऑफलाइन व्हाट्सएप पर चैट कर सकते हैं? ऐसे

  क्या आप जानते हैं कि आप ऑफलाइन व्हाट्सएप पर चैट कर सकते हैं? ऐसे आजकल हम सभी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं लेकिन हम अपने मोबाइल फोन के कई विशेषताओं से अनजान हैं। आप खुद व्हाट्सएप का उदाहरण ले सकते हैं। हम इसका उपयोग करते हैं, लेकिन हम शायद इससे जुड़ी अधिकांश विशेषताओं को भी नहीं जानते हैं। हालांकि, चिंता न करें, हम आपको आपकी आसानी के लिए व्हाट्सएप की गुप्त विशेषताओं के बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल में, हम आज आपको बताएंगे कि आप व्हाट्सएप पर ऑफलाइन चैटिंग कैसे कर सकते हैं। कोरोना अवधि के दौरान लोग घर पर हैं, जिसके कारण सोशल मीडिया पर गतिविधि बढ़ गई है। लोग व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चिपके रहते हैं। लेकिन कई बार अपने परिवार के सदस्यों से देर रात तक मोबाइल में लगे रहने के कारण उन्हें डांट पड़ती है। व्हाट्सएप पर आखिरी बार देखे जाने पर रिश्तेदार भी देर रात तक ताना मारेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एक टोटका अपनाकर इससे बच सकते हैं? इस गुप्त विचार के साथ, आप उन लोगों को पूरा समय दे सकते हैं जो बहुत करीबी हैं और आपके साथ रिश्ते में हैं क्योंकि यह ट्रिक आपको ऑफ़लाइन चैट करने में ...

CSK को एम एस धोनी को रिलीज़ करना चाहिए अगर मेगा ऑक्शन है: आकाश चोपड़ा

 क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी को रिलीज करना चाहिए। चोपड़ा के अनुसार, तीन बार के आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अगर भारत के पूर्व कप्तान को टीम में बनाए रखते हैं तो उन्हें 15 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। "मेरा मानना यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स को एम एस धोनी को मेगा नीलामी में रिलीज़ कर देना चाहिए, क्योंकि अगर मेगा नीलामी होती है तो आपको तीन साल तक उस खिलाड़ी के साथ रहना होता है। लेकिन क्या धोनी तीन साल तक आपके साथ रहेंगे? मेरे कहने का ये मतलब नहीं है कि धोनी को मत रखिए?" वह अगला आईपीएल तो जरूर खेलेंगे, लेकिन अगर आप उन्हें एक रिटेन खिलाड़ी के रूप में रखते हैं, तो आपको 15 करोड़ रुपये देने होंगे।” चोपड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा। उन्होंने यह भी कहा कि, "अगर एमएस धोनी तीन साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल नहीं खेलते हैं और वे सिर्फ 2021 सीज़न खेलते हैं, तो आपको 2022 संस्करण में 15 करोड़ रुपये वापस मिल जाएंगे, लेकिन आप 15 करोड़ रुपये के दूसरे खिलाड़ी को कैसे ढूंढेंगे? मेगा नीलामी मे...

बिग बॉस 14: होस्ट सलमान खान ने घरवालों को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने अगले हफ्ते फिनाले होने की घोषणा की और केवल चार प्रतियोगी आगे बढ़ेंगे

  बिग बॉस 14: होस्ट सलमान खान ने घरवालों को हैरान कर दिया क्योंकि उन्होंने अगले हफ्ते फिनाले होने की घोषणा की और केवल चार प्रतियोगी आगे बढ़ेंगे बिग बॉस 14 का वीकेंड का वार यहां है और प्रोमो के हिसाब से देखें तो यह काफी दिलचस्प ट्विस्ट और मोड़ दर्शकों के लिए मायने रखता है। लेटेस्ट प्रोमो में होस्ट सलमान खान को एक आने वाले ट्विस्ट का खुलासा करते हुए हाउसमेट्स को चौंकते हुए देखा जा सकता है। वह घरवालों से पूछते हैं कि उसके अनुसार फिनाले कब है और निक्की तम्बोली जवाब देती हैं कि जनवरी के पहले सप्ताह में है। हालांकि, सलमान एक सत्य का गुब्बारा घरवालों पर गिराते है और फिनाले के बारे में बताते हैं। वह एक घोषणा करते है, "अब सीन पाल्टेगा" और साझा करते है कि फिनाले वीक जनवरी में नहीं बल्कि अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा। यह बात सुनते ही सभी घरवाले आश्चर्यचकित और चौंक कर सलमान को देखते रहे। उनका कहना है कि उनमें से केवल चार हस्तियां खेल में आगे बढ़ेंगी और यह बाकी हाउसमेट्स के लिए अंत होने जा रहा है। द वीकेंड का वार मंच पर सलमान खान के साथ चार पैनलिस्ट भी आएंगे। अभिनेत्री काम्या पंजाबी, कवित...