क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी को रिलीज करना चाहिए। चोपड़ा के अनुसार, तीन बार के आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अगर भारत के पूर्व कप्तान को टीम में बनाए रखते हैं तो उन्हें 15 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। "मेरा मानना यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स को एम एस धोनी को मेगा नीलामी में रिलीज़ कर देना चाहिए, क्योंकि अगर मेगा नीलामी होती है तो आपको तीन साल तक उस खिलाड़ी के साथ रहना होता है। लेकिन क्या धोनी तीन साल तक आपके साथ रहेंगे? मेरे कहने का ये मतलब नहीं है कि धोनी को मत रखिए?" वह अगला आईपीएल तो जरूर खेलेंगे, लेकिन अगर आप उन्हें एक रिटेन खिलाड़ी के रूप में रखते हैं, तो आपको 15 करोड़ रुपये देने होंगे।” चोपड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा। उन्होंने यह भी कहा कि, "अगर एमएस धोनी तीन साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल नहीं खेलते हैं और वे सिर्फ 2021 सीज़न खेलते हैं, तो आपको 2022 संस्करण में 15 करोड़ रुपये वापस मिल जाएंगे, लेकिन आप 15 करोड़ रुपये के दूसरे खिलाड़ी को कैसे ढूंढेंगे? मेगा नीलामी मे...
Welcome to Hind News. Get the latest news like national news, international news, sports news, entertainment news, business news, financial news, news from politics, other feature stories, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें.
Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.