Skip to main content

सड़क किनारे लगे Milestone का हर रंग क्या संकेत देता है

सड़क किनारे लगे Milestone का हर रंग क्या संकेत देता है

सड़क किनारे लगे Milestone का हर रंग क्या संकेत देता है

सड़क के किनारे लगे मील के पत्थर यानी ' माइल स्टोन ' हम सभी ने देखे हैं। इन पर लिखी दूरी और जगह पर तो सभी का ध्यान जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग इनके ऊपरी हिस्से के रंगों पर ध्यान देते हैं। इन पत्थरों के ऊपरी हिस्से पर पीला, हरा, काला और नारंगी रंग होता है, जबकि सभी पत्थरों के निचले हिस्से सफेद रंगों से रंगे होते हैं। हर पत्थर के रंग का अलग - अलग मतलब होता है। आज हम आपको बता रहे हैं, हर अलग रंग के पत्थर का क्या मतलब होता है।

पीला रंग - 

अगर सड़क पर चलते वक्त या ड्राइव करते वक्त किनारे पर ऐसा पत्थर दिखे, जिसका ऊपरी हिस्सा पीले रंग का हो, तो समझ जाइए कि आप नेशनल हाईवे या राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे हैं।

हरा रंग -

अगर आपको सड़क पर हरे रंग का माइल स्टोन दिखाई दे, तो समझ जाइए, आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं बल्कि राज्य राजमार्ग या स्टेट हाईवे पर चल रहे हैं।

काले, नीले एवं सफेद रंग -

अगर आपको सड़क पर काले या नीले और सफेद रंग की पट्टी वाला पत्थर दिखाई दे, तो समझ जाइए, आप किसी बड़े शहर या जिले में आ गए हैं।

नारंगी रंग -

अगर सड़क के किनारे नारंगी रंग की पट्टी वाला माइलस्टोन या मील का पत्थर दिखता है, तो समझ जाइए कि आप किसी गांव की सड़क पर हैं।

Also read : EPFO interest कैसे calculate करता है

Comments

Popular posts from this blog

क्या आप जानते हैं कि आप ऑफलाइन व्हाट्सएप पर चैट कर सकते हैं? ऐसे

  क्या आप जानते हैं कि आप ऑफलाइन व्हाट्सएप पर चैट कर सकते हैं? ऐसे आजकल हम सभी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं लेकिन हम अपने मोबाइल फोन के कई विशेषताओं से अनजान हैं। आप खुद व्हाट्सएप का उदाहरण ले सकते हैं। हम इसका उपयोग करते हैं, लेकिन हम शायद इससे जुड़ी अधिकांश विशेषताओं को भी नहीं जानते हैं। हालांकि, चिंता न करें, हम आपको आपकी आसानी के लिए व्हाट्सएप की गुप्त विशेषताओं के बारे में बताएंगे। इस आर्टिकल में, हम आज आपको बताएंगे कि आप व्हाट्सएप पर ऑफलाइन चैटिंग कैसे कर सकते हैं। कोरोना अवधि के दौरान लोग घर पर हैं, जिसके कारण सोशल मीडिया पर गतिविधि बढ़ गई है। लोग व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चिपके रहते हैं। लेकिन कई बार अपने परिवार के सदस्यों से देर रात तक मोबाइल में लगे रहने के कारण उन्हें डांट पड़ती है। व्हाट्सएप पर आखिरी बार देखे जाने पर रिश्तेदार भी देर रात तक ताना मारेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एक टोटका अपनाकर इससे बच सकते हैं? इस गुप्त विचार के साथ, आप उन लोगों को पूरा समय दे सकते हैं जो बहुत करीबी हैं और आपके साथ रिश्ते में हैं क्योंकि यह ट्रिक आपको ऑफ़लाइन चैट करने में ...

पालक खाने के फायदे जो ठंड में आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

पालक खाने के फायदे :— हरी पत्तेदार सब्जियां को शरीर और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, विशेष तौर से पालक को सुपरफूड कहा जाता है. पालक में कैलोरी कम और पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता है. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं, जो चेहरों के लिए, बालों के साथ साथ हड्डियों के लिए बहुत ज़रूरी है. इसके अलावा यह बहुत सी गंभीर बीमारियों को भी कंट्रोल करता है. आइए जानते हैं कि पालक खाने के फायदे- इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता हैं - पालक में विटामिन A पाया जाता है जो सांस से संबधित रोगों को दूर करता है और शरीर में बलगम का जमाव नहीं होने देता है. रोजाना भोजन में एक कप पालक खाने से इम्यूनिटी सिस्टम में मजबूती आती है और पूरे समय शरीर एक्टिव रहता है. हाई ब्लड प्रेशर को रोकने में सहायक - पालक में भरपूर मात्रा में पोटेशियम जैसी पोषक तत्त्व पाया जाता है, जो कि उच्च रक्त चाप वाले मरीजों के लिए बहुत जरूरी है. पोटेशियम के द्वारा शरीर में सोडियम की मात्रा को कम किया जाता है, इसलिए पालक को हाई ब्लड प्रेशर में बहुत उपयोगी माना जाता है. कैंसर को होने से रोकता...

CSK को एम एस धोनी को रिलीज़ करना चाहिए अगर मेगा ऑक्शन है: आकाश चोपड़ा

 क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी को रिलीज करना चाहिए। चोपड़ा के अनुसार, तीन बार के आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अगर भारत के पूर्व कप्तान को टीम में बनाए रखते हैं तो उन्हें 15 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। "मेरा मानना यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स को एम एस धोनी को मेगा नीलामी में रिलीज़ कर देना चाहिए, क्योंकि अगर मेगा नीलामी होती है तो आपको तीन साल तक उस खिलाड़ी के साथ रहना होता है। लेकिन क्या धोनी तीन साल तक आपके साथ रहेंगे? मेरे कहने का ये मतलब नहीं है कि धोनी को मत रखिए?" वह अगला आईपीएल तो जरूर खेलेंगे, लेकिन अगर आप उन्हें एक रिटेन खिलाड़ी के रूप में रखते हैं, तो आपको 15 करोड़ रुपये देने होंगे।” चोपड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा। उन्होंने यह भी कहा कि, "अगर एमएस धोनी तीन साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल नहीं खेलते हैं और वे सिर्फ 2021 सीज़न खेलते हैं, तो आपको 2022 संस्करण में 15 करोड़ रुपये वापस मिल जाएंगे, लेकिन आप 15 करोड़ रुपये के दूसरे खिलाड़ी को कैसे ढूंढेंगे? मेगा नीलामी मे...